फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारियों का शहर में प्रदर्शन आज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। विभिन्न मांगों को हड़ताल कर रहे एनएचएम कर्मचारियों का धरना रविवार को 13 वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को सभी कर्मचारी शहर के बीचों बीच प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करेंगे। उधर, कर्मचारियों की हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित रही। उल्लेखनीय है कि एनएचएम कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदेश व्यापी हड़ताल की जा रही है तथा सात दिन से क्रमिक भूख हड़ताल भी की जा रही है। हालांकि इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच कई बार समझौता वार्ता भी हो चुकी है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। एसोसिएशन के जिला प्रधान पंकज यादव ने सोमवार को कर्मचारियों द्वारा शहर के बीचों बीच प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मान लेती आंदोलन लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर प्रवीन यादव, शर्मिला, मुनेश यादव, छिन्द्रपाल, नवीन, योगेश, अजय अग्रवाल, विशाल धनखड, प्रकाश, रुचि कोहली व विनोद सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें