इनसो अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला 21 को आएंगे रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। इनेसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला 21 जुलाई को शहर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए मंगलवार को सन सिटी स्थित इनेलो जिला कार्यालय में जिला प्रधान सतेंद्र झाबुआ के अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई जिसमें पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में इनेलो नेता श्यामसुदर सभ्रवाल व जिला प्रभारी महेश चौहान विशेष तौर पर उपस्थित थे। जिला प्रभारी महेश चौहान ने बताया कि 21 जुलाई ब्रास मार्केट में इनेसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। इस अवसर पर इनसो प्रदेश संयुक्त सचिव ज्योति सांगवान ,यूनिवर्सिटी प्रधान रवि मसीत, कैलाश राव, मनीष राव, प्रवक्ता राजू चौधरी, दिनेश चौधरी, अमनदीप, विकास, सागर पालासोली, अश्विनी डांगी, हितेश फलसवाल, मोहित यादव, अमित नागपाल, उत्सव शर्मा, युगल राव, भूपेंद्र देशवाल, जसवीर, साहिल यादव, जगत गुर्जर, अंकित शर्मा, मोहित गुर्जर आदि उपस्थित थे।