मतदाता सूची से संबंधित एतराज और दावे 12 फरवरी तक स्वीकार किए जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाडी ।
नगर परिषद रेवाड़ी के चुनावों से संबंधित मतदाता सूची तैयार करने और मतदाता सूची से संबंधित एतराज सुनने, उनके निपटान करने के लिए जिला के पांच अधिकारियों को रिवाइजिंग अथोरिटी नियुक्त किया गया है। उपायुक्त पंकज कुमार ने बताया कि नगर परिषद रेवाड़ी के वार्डों की मतदाता सूची से संबंधित आपत्तियां और एतराज सुनकर उनका अधिकारी निपटान करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि अब जिला राजस्व अधिकारी मानव मलिक वार्ड नंबर 5, 6, 7, 12, 19, 20 के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रेवाड़ी कार्यालय में, नगराधीश डॉ. विरेंद्र सिंह वार्ड नंबर 2, 3, 4, 9, 15, 18 के नगर परिषद रेवाड़ी कार्यालय में, उपमंडल अधिकारी ना. रेवाड़ी कुशल कटारिया वार्ड नंबर 8, 10, 16, 17, 21, 22 एसडीएम कार्यालय रेवाड़ी में, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रेवाड़ी आशीष कुमार वार्ड नंबर 1, 11, 13, 14, 23, 26 कार्यालय जिला परिषद रेवाड़ी में, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी डॉ. एसी कौशिक वार्ड नंबर 24, 25, 26, 27, 29, 30 व 31 के कम्यूनिटी सेंटर कुतुबपुर वार्ड नंबर 24 रेवाड़ी में मतदाता सूची से संबंधित आपत्तियों और एतराज को सुनकर निपटान करेंगे। उन्होंने बताया कि दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित करने के लिए 6 फरवरी, 2018 को इन ड्राफ्ट मतदाता सूचियों का प्रकाशन कर दिया गया है। 12 फरवरी, 2018 को सायं तीन बजे तक दावे एवं आपत्तियां स्वीकार किये जाएंगी। रिवाइजिंग प्राधिकारी द्वारा इन दावों एवं आपत्तियों का निपटान करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी, 2018 है और इसके रिवाइजिंग प्राधिकारी के आदेशों के विरूद्घ उपायुक्त को अपील करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी, 2018 है और उपायुक्त द्वारा अपीलों का निपटान 28 फरवरी, 2018 तक किया जाएगा। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 12 मार्च, 2018 को किया जाएगा।