गुरु रविदास के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
खोल। गुरु रविदास सेवा समिति की ओर से जिला के गांव जैनाबाद में गुरु रविदास जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीजेपी गुरुग्राम निगरानी समिति के सदस्य लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि गुरु रविदास महान संत हुए हैं। उन्होंने जाति-पाति का बहिष्कार कर हर मनुष्य को एक समान बताया। विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच विक्रम सिंह पांडे थे। अध्यक्षता सरपंच गोपीचंद ने की। इसके बाद मुख्य अतिथि यादव ने झांकी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पूरे गांव की गलियों से होकर पंचायत घर में आकर संपन्न हुई। दोपहर में भंडारा हुआ। इस अवसर पर प्रधान ओमप्रकाश, सूबेदार जयनारायण, मुकेश कुमार, सुमेर सिंह, राजेंद्र सिंह, पूर्व पंच सुरेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह, पंच अशोक कुमार, चिरंजी लाल, दीपराज, राजपाल आदि थे।