फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी ने चलाया जागरूकता अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। रेलवे पुलिस ने रविवार को रेलवे स्टेशन पर जागरूकता अभियान की शुरुआत की। यह अभियान 26 दिसंबर तक जारी रहेगा। रविवार को जीआरपी ने यात्रियों को जहरखुरानी से बचने, लावारिस वस्तुओं व अपहरण जैसी घटनाओं को रोकने के लिए जागरूक किया। इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया कि जहरखुरानी गिरोह द्वारा किस तरह यात्रियों को अपना शिकार बना कर लूट लिया जाता है। इससे बचने के लिए यात्रा के दौरान अनजान व्यक्ति द्वारा दी गई कोई भी खाने-पीने की वस्तु न लें। स्टेशन व अन्य स्थानों पर रखी लावारिस वस्तु को छूने की बजाय इसकी सूचना वहां पर मौजूद जीआरपी व आरपीएफ के जवानों या अन्य रेलवे कर्मचारियों को दें। लावारिस वस्तु बम हो सकती है। स्टेशनों पर छोटे बच्चों को उठाने वाले गिरोह भी सक्रिय रहते हैं। छोटे बच्चों को उठाकर आगे बेच दिया जाता है। छोटी बच्चियों से घृणित कार्य कराए जाते हैं। यात्रा के दौरान बच्चों को अकेला न छोड़ें तथा संदिग्ध व्यक्ति की सूचना पुलिस को दें। जीआरपी थाना एसएचओ रणबीर सिंह ने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता हादसे से बचा सकती है तथा पुलिस अपराधी तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें