फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्रि को ठीकरी पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पहरा दे रहे ग्रामीणों को किया सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खोल।
खंड खोल क्षेत्र के गांव सुंदरोज में ठीकरी पहरा देने वाले ग्रामीणों को रामपुरा पुलिस थाना प्रभारी ने रात्रि को मौके पर पहुंच कर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गांव के सरपंच व समाजसेवी सुमेर सिंह भी मौजूद थे। रामपुरा थाना प्रभारी ने कहा कि इसी तरह अगर हर व्यक्ति पुलिस का सहयोग करे तो अपराध रुक सकते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि रात्रि को ठीकरी पहरा देने वाले लोग अपना ईमानदारी से काम करें और गांव की हर गली में आने-जाने वालों पर पैनी नजर रखें। अगर कोई अंजान व्यक्ति उन्हें किसी गली में रात्रि को दिखाई दे इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे। सरपंच सुमेर सिंह ने थाना प्रभारी को धन्यवाद दिया और कहा कि वे आश्वासन देते है कि ठीकरी पहरे में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें