फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कों और लड़कियों की दस-दस खेल नर्सरियां बनेंगी : डॉ. बनवारी लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़कों और लड़कियों की दस-दस खेल नर्सरियां बनेंगी : डॉ. बनवारी लाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारीलाल ने कहा कि राज्य में 440 गोल्डन जुबली खेल नर्सरियां स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 10-10 खेल नर्सरियां लड़कों और लड़कियों की कुश्ती की शामिल हैं। डॉ. बनवारी लाल वीरवार को नंदरामपुर बास गांव में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्यस्तरीय दंगल के स्वर्ण पदक विजेता को 51 हजार रुपये, रजत पदक विजेता को 31 हजार रुपये और कांस्य पदक विजेता को 21 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि खेलों से स्वास्थ्य ठीक रहता है। वहीं खेल हमें ख्याति दिलाने में सहायक हैं। जिला भाजपा अध्यक्ष योगिंद्र पालीवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश में खेल अकादमी स्थापित की है। खेलों के विस्तार के लिए खेल विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभा है। अब सरकार उनको तरासने के लिए खेल महाकुंभ का आयोजन कर रही है। इस मौके पर भाजपा नेता रोहताश, बिरेंद्र, जिला भाजपा महामंत्री प्रीतम चौहान, एचसी शर्मा, भारत भूषण खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें