शिविर का लाभ लेने के लिए पहुंचे पेंशनभोगी। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 4.0 की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत जयपुर मंडल के 15 स्थानों पर मेगा कैंप का आयोजन किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पूजा मित्तल के अनुसार 30 नवंबर तक डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 4.0 चलाया जा रहा है। इस अभियान में तीव्रता लाने के लिए रेलवे स्टेशनों पर मेगा कैंप का आयोजन किया गया जिनमें रेवाड़ी स्टेशन भी शामिल है। शिविर में कुल 710 पेंशनभोगियों ने अपने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त किए।