फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 71 शिक्षकों को मिलेगा श्रेष्ठ शिक्षक अवाॅर्ड

Tue, 29 Sep 2026 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। केंद्रीय आर्य युवक परिषद और पतंजलि परिवार के संयुक्त तत्वावधान में 4 अक्तूबर को बाल भवन में श्रेष्ठ शिक्षक अवाॅर्ड समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। इसमें जिले में सेवारत सरकारी, निजी स्कूलों और कॉलेजों के 71 शिक्षकों को शिक्षा के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और पर्यावरण क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। श्रेष्ठ शिक्षक के चयन के लिए निर्णायक समिति अभ्यर्थियों की उपलब्धियों और भेजे गए दस्तावेज के आधार पर निर्णय लेगी। इच्छुक शिक्षक पंजीकरण फॉर्म भरने के बाद अपनी उपलब्धियों से संबंधित फोटो और वीडियो दिए गए व्हाट्सएप नंबरों पर भेज सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 1 अक्तूबर निर्धारित की गई है। समिति का निर्णय सभी प्रतिभागियों को मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें