फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईजीयू में 71 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
रेवाड़ी। आईजीयू में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र वितरित करते कुलपति प्रो. - फोटो : Rewari
विज्ञापन
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर में यूथ रेडक्रॉस व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 71 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर का शुभारंभ करने के बाद विश्वविद्यालय के कुलपति व कुलसचिव ने सर्वप्रथम स्वयं रक्तदान किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी यादव ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़े पुण्य का कार्य है। रक्तदान करके हम किसी के जीवन दाता बन सकते है। कुलसचिव प्रो. प्रमोद कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए क्योंकि रक्त की आपूर्ति किसी अन्य कृत्रिम ढंग से नहीं की जा सकती। यूथ रेडक्रॉस की संयोजक डॉ. समृद्धि एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजक डॉ. करण सिंह ने रक्तदान करने वाले सभी विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को जूस व फल वितरित किए और इस आयोजन को सफल बताया।
डॉ. समृद्धि ने कहा कि यूथ रेडक्रॉस इकाई नियमित रूप से इस प्रकार के आयोजन विश्वविद्यालय में करती रहती है। डॉ. करण सिंह ने कहा कि हमारे एनएसएस स्वयंसेवक समाज सेवा से जुड़ी हर एक गतिविधियों में भाग लेते रहते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रो. मंजू परुथी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग प्रो. विजय कुमार, एनएसएस कार्यक्रम ऑफिसर डॉ. सुशांत यादव, डॉ. भारती सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। रक्तदान के लिए रेवाड़ी से आई हुई डॉक्टरों की टीम डॉ. मीनाक्षी, मोनिका, नरेश कुमार, रोहित, संजय को विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कुलसचिव ने स्मृतिचिह्न, शॉल एवं भगवद्गीता की प्रति भेंट कर सम्मानित करते हुए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें