फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 7 लाख लोगों को लगनी थी बूस्टर डोज, लगी सिर्फ 81,658 को

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट जेएन-1 फैलने से फिर से चिंता बढ़ गई है। कोरोना का दौर फिर से लौटने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि कोविड से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह से तैयार है। बूस्टर डोज की बात करें तो जिले में अभी तक आंकड़ा हैरान कर देने वाला है। सेकंड डोज तो अधिकतर लोगों ने लगवाई, लेकिन जब बूस्टर डोज की बात आई तो स्वास्थ्य कर्मचारी और फ्रंटलाइन वर्कर्स भी इससे काफी पीछे रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मचारी 45.35 प्रतिशत और फ्रंट लाइन वर्कर्स 28.05 प्रतिशत ने अभी तक बूस्टर डोज लगवाई है। 18 से 44 आयु वर्ग के 6.93 प्रतिशत, 45 से 59 आयु वर्ग के 11.91 प्रतिशत और 60 से ज्यादा आयु वर्ग के 27.54 प्रतिशत लोगों ने ही बूस्टर डोज का इस्तेमाल किया है। बूस्टर डोज कोरोना की नई वेरिएंट को रोकने के लिए काफी कारगर साबित हो सकती है, लेकिन जिले की स्थिति काफी खराब है। जिले में फिर से सैंपलिंग बढ़ाने की तैयारी है। साथ ही जिन लोगों ने टीके नहीं लगवाए हैं, उनको वैक्सीन लगवाने के लिए भी जागरूक किया जाएगा। फिलहाल नागरिक अस्पताल में विदेश जाने वाले व निजी नौकरी करने वाले लोगों के लगभग 5 से 10 सैंपल लिए जा रहे हैं। जिले में कोरोना के अभी एक भी केस नहीं मिला हैं। इधर, खांसी, जुकाम, सिर दर्द, गले में खराश आदि लक्षण मिलने पर उनका कोरोना गाइडलाइन के अनुसार ही ट्रीटमेंट किया जाएगा। पॉजिटिव मिलने वालों के सैंपल वेरिएंट जानने के लिए लैब में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

अभी तक वैक्सीनेशन रिपोर्ट
-हेल्थ केयर वर्कर्स : कुल लक्ष्य- 6602, पहली डोज- 6688-101.30 प्रतिशत, दूसरी डोज- 6546-99.15 प्रतिशत, प्रिकॉशन डोज-2994-45.35 प्रतिशत
-फ्रंटलाइन वर्कर्स : कुल लक्ष्य 7373, पहली डोज-8048-109.16 प्रतिशत, दूसरी डोज 8008-108.61 प्रतिशत, प्रिकॉशन डोज 2068-28.05 प्रतिशत
-
- 18 से 44 आयु वर्ग : कुल लक्ष्य- 450091, पहली डोज-491185-109.13 प्रतिशत, दूसरी डोज-430652-95.68 प्रतिशत, प्रिकॉशन डोज- 31173-6.93 प्रतिशत
- 45 से 59 आयु वर्ग : कुल लक्ष्य- 150030, पहली डोज-145227-96.80 प्रतिशत, दूसरी डोज- 131348-87.55 प्रतिशत, प्रिकॉशन डोज- 17873-11.91 प्रतिशत
- 60 से ज्यादा आयु वर्ग : कुल लक्ष्य- 100020, पहली डोज-111620-111.60 प्रतिशत, दूसरी डोज-99045-99.03 प्रतिशत, प्रिकॉशन डोज- 27550-27.54 प्रतिशत

- 12 से 15 आयु वर्ग : कुल लक्ष्य-33033, पहली डोज-21803-64.20 प्रतिशत, दूसरी डोज-12374-34.10 प्रतिशत
- 15 से 18 आयु वर्ग : कुल लक्ष्य-52500, पहली डोज-46982-86.96 प्रतिशत, दूसरी डोज-32822-53.98 प्रतिशत

फिलहाल वैक्सीन खत्म
जिले में फिलहाल वैक्सीन खत्म है। अभी टीका लगवाने के लिए भी लोग नहीं आ रहे हैं, लेकिन अब केस मिलते हैं और सरकार की गाइडलाइन आएगी। उसी के अनुसार टीकाकरण की शुरूआत फिर से शुरू होगी।

एसएमएस का करें पालन
स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि कोविड से बचने के लिए मास्क लगाने, सेनिटाइज और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना जरूरी है। नई गाइडलाइन कोई नहीं आई है, लेकिन लोगों को पहले वाली गाइडलाइन फॉलो करनी चाहिए। नागरिक अस्पताल में सैंपलिंग की प्रक्रिया जारी है। अब सैंपलिंग बढ़ाने की भी तैयारी है।
विज्ञापन


कोरोना केस
जिले में फिलहाल कोरोना का एक भी केस सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिले में अभी तक 6 लाख 85 हजार 219 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिसमें 25154 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। पहली व दूसरी लहर में कुल 262 संक्रमितों की मौत हुई है।

सरकार की ओर से कोरोना के नए वेरिएंट जेएन-1 को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है। अब लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से पहले सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना पड़ेगा। विभाग की ओर से अस्पताल में आने वाले मरीजों को एहतिहात के तौर पर लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन


- डॉ. अशोक कुमार, उप सिविल सर्जन, रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें