फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धारूहेड़ा में 66 केवी का बनेगा सब स्टेशन

Mon, 18 Mar 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। औद्योगिक क्षेत्र में बनने वाले 66 केवी सब स्टेशन के लिए करीब एक वर्ष की प्रतीक्षा के पश्चात हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की टेंडर की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। धारूहेड़ा में बनने वाला यह नया सब स्टेशन करीब सवा एकड़ में बनाया जाएगा। जोकि गैस आधारित तकनीक से बनेगा। इस पर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की तरफ से करीब 27 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। औद्योगिक क्षेत्र में नया सब स्टेशन बनने से जहां औद्योगिक इकाइयों को बिजली आपूर्ति हो सकेगी। वहीं अब वह लोडिंग के कारण होने वाली फाल्ट की समस्या से भी राहत मिलेगी। हालांकि बावल में बनने वाले 132 केवी सब स्टेशन के टेंडर का अभी इंतजार है। शनिवार से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता भी लागू हो चुकी है। अब लोकसभा चुनावों के बाद ही बावल सब स्टेशन के निर्माण की फाइल आगे बढ़ने की उम्मीद है। बिजली की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी। वहीं एसडीओ कंस्ट्रक्शन, एचवीपीएन सोनू यादव का कहना है टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पूरी होने के बाद निर्माण कार्य करवाया जाएगा। । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें