फोटो : 38परीक्षा परिणाम आने पर खुशी जाहिर करते विवेकानंद स्कूल के विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
- फोटो : अच्छे रिजल्ट को लेकर खुशी मनाते सुदिती ग्लोबल अकादमी के बच्चे।
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल धारूहेड़ा का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 10वीं व 12वीं परिणाम बेहतर रहा। स्कूल के 165 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में जगह बनाकर स्कूल का नाम रोशन किया है। 21 विद्यार्थियों ने 95% और उससे ऊपर अंक हासिल किए। चंचल ने 98.6 प्रतिशत हासिल किया है। स्कूल ने दसवीं में 201 मेरिट देकर मिसाल पेश की है। 90% और उससे अधिक अंक पाने वाले 65 विद्यार्थियों ने स्कूल का नाम रोशन किया है। इस परीक्षा परिणाम पर निदेशक अभिषेक यादव, प्रिंसिपल राजपाल यादव ने विद्यार्थियों, अभिभावकों, अध्यापकों को बधाई दी है।