फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को 76 कोविड पॉजिटिव हुए ठीक, 64 नए पॉजिटिव मिले: जिलाधीश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव के सोमवार को 64 नए मरीज मिलने के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 6862 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 83203 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 6862 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 6301 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 34 मरीजों की मौत हुई है। 527 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 76024 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 317 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। 30 मरीज विभिन्न अस्पतालों में व दो जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। 495 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। सीएमओ द्वारा जारी मेडिकल हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को जिले से संबंधित 64 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 19 रेवाड़ी शहर, 7 धारूहेड़ा, 4-4 बावल, कोसली व भांडोर, 3 मोहदीनपुर, 2-2 नांगल पठानी, औलांत, बिसोवा, गोकलगढ़ तथा एक-एक बूढ़पुर, दड़ौली, धारण, लूलाअहीर, मांढैय़ा कलां, नठेड़ा, नेहरूगढ़, प्राणपुरा, कान्हड़वास, संगवाड़ी, गोठड़ा, जीवड़ा, जैनाबाद, बव्वा व फतेहपुरी से संबंधित हैं। 76 ठीक हुए मरीजों में 38 रेवाड़ी शहर, सात धारूहेड़ा, 5 खलियावास, 4 बिसोवा, 2-2 भोतवास भोंदू व बालधन खुर्द, तथा एक-एक बावल, घीसा की ढ़ाणी, नैचाना, नंदरामपुर बास, सुर्खपुर, सुलखा, उंचा, चौकी नंबर-2, लिसान, बीकानेर, रसगण, कुंडल, खोली, अहरोद, औलांत, बासदूधा, चिताडूंगरा व खरखड़ा से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें