फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी, बावल व कोसली अनाज मंडी में पहुंचा 63359 क्विंटल बाजरा

Sat, 12 Oct 2024 03:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले की रेवाड़ी, बावल और कोसली अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद जारी है। तीनों मंडियों में शुक्रवार को 63359 क्विंटल बाजरा पहुंचा।
रेवाड़ी व बावल मंडी में बाजरे की खरीद वेयर हाउस कर रहा है जबकि कोसली में हैफेड की ओर से खरीद की जा रही है। बाजरे के खरीद मूल्य को लेकर किसान उत्साहित होकर मंडी में बाजरे की फसल को लेकर पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को रेवाड़ी अनाज मंडी में 26059 क्विंटल, कोसली में 28 हजार क्विंटल व बावल में 9300 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। वेयर हाउस ने रेवाड़ी मंडी में 26 हजार व बावल में 9 हजार क्विंटल बाजरा खरीदा। वहीं, कोसली अनाज मंडी में हैफेड की ओर से 20 हजार क्विंटल बजारा खरीदा गया है।




कोसली मंडी आज की अभी तक (क्विंटल में)

गेट पास 1500 8444

आवक 28 हजार क्विंटल 2.15 लाख क्विंटल

खरीद 20 हजार 1.30 लाख क्विंटल

उठान 70000 क्विंटल का उठान हुआ अभी तक।

-

रेवाड़ी मंडी आज अभी तक (क्विंटल में)

गेट पास 1072 8667

आवक 26059 205437

खरीद 26127 2.10

उठान 100000 क्विंटल

-

बावल मंडी आज अभी तक (क्विंटल में)

गेट पास 310 2200

आवक 9300 72900

खरीद 9039 71626

उठान: 38000 क्विंटल अबतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें