फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला शेड्यूल : मीट मार्केट की कॉलोनियों में आधा घंटा पहले पानी की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बदला शेड्यूल : मीट मार्केट की कॉलोनियों में आधा घंटा पहले पानी की आपूर्ति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी
गर्मी की वजह से शहर में बढ़ी पेयजल किल्लत और बिजली कटौती को ध्यान में रखकर जनस्वास्थ्य विभाग ने शहर के मीट मार्केट स्थित बूस्टिंग स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में सप्लाई का शेड्यूल बदला है। शुक्रवार से नए शेड्यूल के अनुसार पहले तय समय से आधा घंटे पहले पेयजल सप्लाई दी जाएगी। इससे इस बूस्टिंग स्टेशन से जुड़ी तमाम कॉलोनियों को पानी मिल जाएगा। इससे पहले सुबह बिजली कटौती के कारण इन क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई प्रभावित हो रहा था। जनस्वास्थ्य विभाग के नए शेड्यूल के अनुसार मीट मार्केट स्थित बूस्टिंग स्टेशन के जोन नंबर एक रामसिंहपुरा में अब सुबह 5 से 5.50 बजे तक सप्लाई दी जाएगी। इसी तरह जोन नंबर दो की इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में 5.50 से 6.35 बजे तक सप्लाई दी जाएगी। जोन नंबर तीन के सुभाष बस्ती, गौतम नगर, पटौदी रोड, आईटीआई, बिजली बोर्ड सहित अन्य क्षेत्रों में 6.35 से 7.25 बजे तक पेयजल सप्लाई दी जाएगी। निगम के कनिष्ठ अभियंता अशोक डागर ने बताया कि बिजली कटौती के चलते आपूर्ति के शेड्यूल में यह बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि यदि इस क्षेत्र के लोगों को प्रेशर अथवा सप्लाई से संबंधित कोई शिकायत है तो मोबाइल नंबर 9468020046 व 9467569332 पर संपर्क करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि गर्मियों के दौरान इस बूस्टिंग से इसी समय से पानी दिया जाएगा। फिलहाल अन्य क्षेत्रों के भी आपूर्ति शेड्यूल में बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें