कमजोर नेतृत्व के कारण जिला पिछड़ा : सोमाणी
रेवाड़ी। यादव नगर में रविवार को राष्ट्रीय नव चेतना मंच के संयोजक विजय सोमाणी का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों एवं युवाओं को न्याय दिलवाने व जनहित से जुड़े मुद्दों को समय-समय पर राष्ट्रीय नव चेतना मंच द्वारा जनता के बीच रखा गया है। परंतु कमजोर नेतृत्व के कारण रेवाड़ी की जनता की सुनवाई नहीं हुई। परिणाम स्वरूप रेवाड़ी जिला हरियाणा के अन्य जिलों के मुकाबले पिछड़ता गया। किसानों की जमीनें छीन ली गई, युवाओं को रोजगार मुहैया नहीं करवाया गया, पिछले कई दशकों से शिक्षा के क्षेत्र में कोई सुधार नही हुआ है। इस अवसर पर रामपाल, जितेंद्र, अशोक, बिशंबर, राव बीरेंद्र सिंह, राजेश कुमार महाराज, लाल सिंह यादव निगानियां, धमेन्द्र यादव एचओडी, विनय यादव, सुशीला, स्वीटी, कृष्णा यादव, मोहन जांगड़, प्रीति, गिरिराज सिंह आदि ने मौजूद रहे।