फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की दौड़ प्रतियोगिता आज

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं की दौड़ प्रतियोगिता आज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
रेवाड़ी। स्थानीय राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित पुलिस-पब्लिक सद्भावना खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न खेलों के मुकाबले आयोजित हुए। दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ डीएसपी मुख्यालय गजेंद्र कुमार व डीएसपी ट्रैफिक सुरेश हुड्डा ने किया। रविवार को महिलाओं व बच्चों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। दूसरे दिन आयोजित हुई प्रतियोगिताओं के तहत वालीबॉल में झाड़ौदा की टीम ने डीएसओ स्टेडियम की टीम को हराया। दूसरे मुकाबले में सदर कालोनी सीनियर टीम ने गोकलगढ़ को व सदर कालोनी जूनियर ने मनेठी की टीम को हरा कर जीत दर्ज की। बास्केटबॉल के चार मुकाबले आयोजित किए गए, जिसमें बीएमपी कोसली की टीम ने केएलपी कालेज, संगवाड़ी ने बीएमपी स्कूल, फ्लाइंग क्लब टीम ने मनेठी व फाईव स्टार क्लब ने भीम एकेडमी को हरा कर जीत दर्ज की। दूसरी ओर क्रिकेट में पहला मैच मीडिया रेवाड़ी व पुलिस लाइन टीम के बीच हुआ, जिसमें पुलिस लाइन की टीम ने जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला सिविल अस्पताल के डाक्टरों की टीम व जिला बार एसोसिएशन की टीम के बीच हुआ। जिला बार एसोसिएशन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 160 रन बनाए। सिविल अस्पताल की टीम ने 13 ओवर में 161 रन बना कर लक्ष्य प्राप्त कर लिया तथा जीत दर्ज की। रविवार को महिलाओं की 100 व 200 मीटर मटका दौड़ तथा 7 से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की 100 मीटर दौड़ आयोजित की जाएगी। रविवार को रस्साकसी की सभी टीमें स्टेडियम में पहुंचे ताकि विजेता टीमों से फाइनल मैच के लिए टीमों का चयन किया जा सकें। उप पुलिस मुख्यालय गजेंद्र कुमार ने बताया कि रस्साकसी बच्चे व महिला वर्ग की दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागी स्टेडियम में रविवार को मुकाबले शुरू होने तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें