नशा न करने की शपथ लेते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। पुलिस की नशा मुक्ति टीम और थाना जाटूसाना पुलिस ने धारूहेड़ा और जाटूसाना के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें 600 विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस उपाधीक्षक कोसली विद्यानंद ने बताया कि विद्यार्थियों को शिक्षा और खेल गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने लोगों से नशे की बिक्री या सेवन की सूचना पुलिस को देने की अपील की। यह सूचना मानस हेल्पलाइन 1933 या 112 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।