फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तहसीलों में दूसरे दिन 60 टोकन कटे, रजिस्ट्री एक भी नहीं

Fri, 07 Jul 2023 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते क्लेरिकल स्टाफ एसोसिएशन के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के 114 विभागों के 600 से अधिक लिपिकों ने वीरवार को लघु सचिवालय के पास स्थित रेजांगला शहीदी स्मारक के बाहर दूसरे दिन भी धरना जारी रखा। इससे विभागों में कार्य प्रभावित रहा। विशेषकर तहसील कार्यालय में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जिले की तहसीलों में 60 टोकन जरूर कटे, लेकिन रजिस्ट्री एक भी नहीं हो पाई। सबसे अधिक पब्लिक डिलिंग के कार्यालयों में लोग चक्कर लगाकर निराश होकर लौटते दिखे। इस दौरान धरने को विभिन्न एसोसिएशन व यूनियनों के प्रतिनिधियों ने अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

दो दिन से कर्मचारी 35,400 वेतनमान की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं तथा सरकार से लिपिकों का वेतनमान बढ़ाने की गुहार लगा रहे हैं। लिपिकों का कहना है कि उनका वेतनमान 19,900 से बढ़ाकर 35,400 किया जाए, जिसके लिए पूरा लिपिक वर्ग क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले बेमियादी हड़ताल कर रहा है। लिपिक वर्ग के वेतनमान बढ़ोतरी की मांग में वीरवार को विभिन्न यूनियनों ने भी समर्थन दिया। इसमें जिला मुख्यालय के डाटा एंट्री ऑपरेटर यूनियन, मनेठी एम्स संघर्ष समिति, वन विभाग यूनियन, सर्व कर्मचारी संघ जिला रेवाड़ी, डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन हरियाणा, बिजली विभाग यूनियन, टूरिज्म विभाग यूनियन, हसला, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, बार एसोसिएशन बावल,कोसली व रेवाड़ी, हरियाणा राज्य प्राइमरी अध्यापक एसोसिएशन, हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन आदि शामिल हैं। इससे हड़ताल का असर जिला रेवाड़ी के सभी विभागों के कार्यालयों में भी देखने को मिला और आमजन व सरकारी कार्य पूर्णतया बाधित रहे। जिला कार्यकारिणी के प्रधान विकास यादव ने बताया कि जब तक 35,400 वेतनमान की मांग सरकार द्वारा मान नहीं ली जाती है तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें