फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सेवानिवृत्त कैप्टन के बैग से 60 हजार रुपये चोरी

Wed, 14 Jun 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। कस्बे में एक युवक ने सेवानिवृत्त कैप्टन के बैग से 60 हजार रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित एटीएम से पैसे निकालने के बाद ब्रांच के अंदर अपनी पासबुक की एंट्री करा रहे थे। इसी दौरान वारदात की गई। शिकायत के बाद सेक्टर-6 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धारूहेड़ा स्थित द्वारकाधीश सोसाइटी निवासी वेदप्रकाश सेना में कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि वह पैसों की जरूरत होने पर धारूहेड़ा के सोहना रोड स्थित एसबीआई की शाखा के सामने एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गए थे। वेदप्रकाश ने बताया कि 20 हजार रुपये उनके पास पहले से थे और 40 हजार रुपये उन्होंने एटीएम से निकाले। 60 हजार रुपये बैग में रखने के बाद वे ब्रांच के अंदर लगी मशीन पर पासबुक में एंट्री कराने गए थे। इसी दौैरान आरोपी ने उनकी बैग की चेन खोलकर 60 हजार रुपये निकाल लिए। पासबुक अपडेट होने के बाद वेदप्रकाश अपने फ्लैट पर आ गए। यहां आकर बैग चेक किया तो चेन खुली हुई थी और उसमें रखे 60 हजार रुपये गायब मिले। वेदप्रकाश तुरंत बैंक पहुंचे, लेकिन चोर का पता नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें