फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तीन अनाज मंडियों में 60 फीसदी बाजरे का हुआ उठान

Mon, 21 Oct 2024 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। अनाज मंडी में बाजरे के उठान का कार्य करते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले की रेवाड़ी, बवाल और कोसली अनाज मंडी में उठान की प्रक्रिया पूरे दिन चली। कुल बाजरे का करीब 60 फीसदी उठान हो चुका है। जिले की तीनों अनाज मंडियों में 8 लाख क्विंटल बाजरा की अभी तक आवक हो चुकी है। 7 लाख से अधिक क्विंटल बाजरा की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन

46 करोड रुपये किसानों को राशि दी जा चुकी है। वहीं सोमवार के दिन अनाज मंडियों में बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में मंडी प्रशासन को व्यवस्था बनाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ेगी, क्योंकि अभी भी अनाज मंडी में बाजरा पड़ा हुआ है। इससे आढ़तियों को भी व्यवस्था बनाने में काफी परेशानी हो रही है।
जब तक बाजरे की बोरियों का ढेर नहीं हटेगा, तब तक जो नया बाजरा आ रहा है, उसे रखने के लिए जगह नहीं बनेगी। मंडी प्रशासन की तरफ से दिन रात बाजरे का उठान करवाया जा रहा है। इसके बावजूद भी अनाज मंडियां बाजरे के ढेर से अटी हैं।
विज्ञापन

मंडी प्रशासन की तरफ से रविवार को बाजरे की उठान बड़े पैमाने पर की जाती है। रविवार को बाजरे की खरीद नहीं होती है। एक दिन में बाजरे का उठान हो पाना भी संभव नहीं है। ऐसे में अभी अनाज मंडियों को जगह मिलने में कुछ समय और लगेगा। जो किसान बाजरा बेचने के लिए आते हैं, उन्हें काफी समय तक इंतजार करना पड़ता है। आने वाले दिनों में आवक में कमी होगी तो मंडी कुछ खाली दिखाई देगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें