तुर्कियावास के सरकारी स्कूल में आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। राष्ट्रीय सतर्कता दिवस के उपलक्ष्य में तुर्कियावास गांव के सरकारी स्कूल में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। लगभग 60 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य डॉ. सरिता यादव रहीं। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सतर्क और जागरूक रहना किसी भी इंसान और समाज के विकास के लिए सहायक है। अंत में प्रधानाचार्य ने नेहरू युवा केंद्र का कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद किया। प्रतियोगिता में आए विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मौके पर नेहरू युवा केंद्र से स्वयंसेवक सचिन, स्कूल स्टॉफ आदि मौजूद रहा। संवाद