रेवाड़ी। लारवा चेक करते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। जिले में डेंगू के मरीज रोजाना सामने आ रहे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को 92 बुखार पीड़ितों के रक्त की जांच की। रिपोर्ट में डेंगू के 6 नए मरीज पाए गए हैं। इनमें कोसली में 1, सहारनवास में 1, मातृका अस्पताल के पास 1, नई बस्ती में 1, धारूहेड़ा में 1, आजाद चौक के पास 1 मरीज मिला है। जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या 175 हो गई है। अभी तक 150 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
अभी तक जिलेभर के 1631019 घरों की जांच की चुकी है। मच्छरों का लार्वा मिलने पर 3862 घरों के मालिकों को नोटिस दिया गया है। फिलहाल नागरिक अस्पताल में बनाए गए डेंगू वार्ड में कोई भी मरीज भर्ती नहीं हैं। सभी मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है। विभाग ने अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड और दो डॉक्टर ट्रॉमा सेंटर में तैनात किए हुए हैं। अब तक रेवाड़ी शहर में 88, सीएचसी गुरवाड़ा से जुड़े क्षेत्र में 15, सीएचसी मीरपुर में 26, सीएचसी बावल में 16, सीएचसी खोल में 10 और सीएचसी नाहड़ में 20 डेंगू मरीज मिल चुके हैं।
-
वर्जन
जहां डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, वहां फॉगिंग कराई जा रही है। मरीज भी जल्दी ठीक हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है।- डॉ. अमित यादव, डिप्टी सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी, रेवाड़ी।
-