संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला पुलिस ने अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 58 वाहनों का चालान किया।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने यातायात नियमों का पालन कराने के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। उन्होंने थाना प्रबंधक को निर्देश दिए गए थे कि सभी मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत सुनिश्चित करें। प्रत्येक भारी वाहन व गति प्रतिबंधित वाहन अपनी निर्धारित गति सीमा में बाई लेन में चलें ताकि ओवरटेक करते समय किसी भी वाहन चालक को कठिनाई का सामना ना करना पड़े और सड़क हादसों से बचा जा सके। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत 58 वाहनों के चालान किए हैं, इस प्रकार के अभियान भविष्य मे भी समय-समय पर चलाए जाएंगे।