कोसली। क्षेत्र में एक महिला का रिश्तेदार बनकर 57 हजार रुपये ठग लिया गया। पुलिस को दी शिकायत में गांव पाल्हावास निवासी रेनू यादव ने बताया कि 30 सितंबर को उसे एक अनजान नंबर से कॉल आई। सामने वाले ने रिश्तेदार होने की बात कही। बताया कि उसके खाते में कुछ दिक्कत के चलते खाते से पैसे ट्रांसफर नहीं हो रहे है, जिसके बाद शातिर ने उसके वाट्सएप पर एक स्कैनर भेजा। महिला ने जैसे ही स्कैनर पर क्लिक किया तो उसके दोनों खातों से 57 हजार रुपये कट गए। पीड़िता जब पता लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी हो गई है। कोसली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद