रेवाड़ी। रेवाड़ी-भिवानी रेलमार्ग पर गांव किशनगढ़ बालावास रेलवे स्टेशन के पास एक 55 वर्षीय अधेड़ की ट्रेन से टकराने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव की शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल रेवाड़ी स्थित शवगृह में रखवा दिया है।
जीआरपी महिला एएसआई उर्मिला देवी ने बताया कि वीरवार की सुबह रेलवे स्टेशन किशनगढ़ से स्टेशन मास्टर कार्यालय से जानकारी मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन से टकरा गया, जिस कारण उसकी मृत्यु हो गई। मौके जांच में मृतक की पहचान नहीं हो पाई। मृतक ने सफेद कुर्ता पायजामा, सफेद काली बनियान, नीली इनर पहने हुए व दाएं हाथ की कलाई में कलावा बंधा हुआ है। चेहरा छत विच्छत है जो पहचान लायक नहीं है। मृतक की पहचान के लिए शव नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।