वारदात के बाद गाड़ियों की जांच करती पुलिस
- फोटो : AMAR UJALA
रेवाड़ी शहर निवासी एक छात्रा का कुछ युवकों ने अपहरण कर कुएं पर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वही दुष्कर्म करने के बाद किसी को न बताने की धमकी भी दी।
छात्रा किसी तरह बच कर अपने घर पहुंची तो पूरी बात अपने परिवार को बताई परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रा का मेडिकल कराने के बाद युवकों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक छात्रा के गांव के ही लोग हैं।