फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्षम योजना में एक लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार: नायब सिंह सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सक्षम योजना में एक लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार: नायब सिंह सैनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खोल।
भाजपा सरकार पारदर्शिता से कार्य कर शिक्षित एवं योग्य युवाओं को नौकरी दे रही है। कांग्रेस और इनेलो सरकार में नौकरी रुपये के दम पर दी जाती थी। भाजपा सरकार ने पारदर्शिता दिखाकर 25 हजार युवाओं को स्थायी नौकरी दी गई है। वहीं आने वाले समय में प्रधानमंत्री सक्षम योजना के तहत प्रदेश के एक लाख बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का संकल्प है। प्रदेश के रोजगार एवं श्रम मंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को गांव जैनाबाद डहीना कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। सैनी ने बताया कि प्रदेश में जगह- जगह पर कौशल विकास सेंटर भी स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र में युवाओं को रोजगार दिलाने के कदम उठाये जा रहे हैं। प्रदेश में खट्टर सरकार एक समान एक साथ विकास नीति के तहत कार्य कर रही है। सैनी ने ग्रामीणों की समस्या सुनकर उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जैनाबाद सरपंच गोपीचंद, ढाणी ठेठरबाढ़ सरपंच परीक्षित चौहान, जयपाल डहीना, पंडित छाजूराम शर्मा, युवा नेता पंकज राव, भाजपा डहीना मंडल अध्यक्ष डॉ. सुभाष यादव, यशोधन शर्मा, रूपेश यादव, सरोज यादव, वेद पंच, मुकेश पंच, अशोक पंच, बिशंबर दयाल डहीना, सोमप्रकाश पंच, धर्मबीर सिंह, रामेश्वर दयाल मसीत पूर्व जिला पार्षद सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें