अहीरवाल की पहचान थे राव बिरेंद्र सिंह: पालीवाल
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. राव बिरेंद्र सिंह की समाधि स्थल पर उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भले ही आज की राजनीति में काफी बदलाव आया हो लेकिन अहीरवाल में एक समय ऐसा था, जब यहां की राजनीति स्व. राव बिरेंद्र सिंह के इशारे पर चलती थी। अहीरवाल नाम को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री राव बिरेंद्र का आवास रामपुरा हाउस वर्षों तक अहीरवाल की राजनीति का केंद्र बना रहा है। वह निधन से कई वर्ष पहले ही वे सक्रिय राजनीति से दूर हो गये थे, लेकिन अहम मुद्दों पर उनकी टिप्पणी राजनीति में गर्मी पैदा करतीं रही। राव बिरेंद्र सिंह एक ऐसा नेता थे जो अपनी बात मनवाने के लिए सरकार को बाध्य कर देते थे। एक समय था जब जौ का भाव बहुत कम था तो उन्होंने किसानों को बहुत अच्छा मूल्य दिलवाकर किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत कर देश व विदेश में पहचान बनाई थी। इस मौके पर रामदत्त भारद्वाज, श्योताज नंबरदार, महेश यादव ने भी इस अवसर पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।