वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। एमएलपी ग्रुप ऑफ स्कूल के राजपुरा कैंपस व महेश्वरी कैंपस में वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एमएलपी ग्रुप के संस्थापक एके शर्मा रहे। समारोह की अध्यक्षता संस्था के निदेशक पीके शर्मा ने की। जहां वार्षिकोत्सव का शुभारंभ संस्थापक एके शर्मा ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर देश भक्ति गीत, नाटक, भाषण और झाकियों की सुंदर प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की पावन छठा बिखरने के साथ ही अंग्रेजी प्रतियोगिता के पांचों वर्ग के टॉपर विद्यार्थियों को संस्था के चेयरमैन एके शर्मा व डायरेक्टर पीके शर्मा ने इनाम में साइकिल प्रदान की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर राजपुरा कैंपस के प्रधानाचार्य आरएस सहरावत, उपप्रधानाचार्य सुनिता शर्मा, मैनेजर वीपी यादव, डीपी लाल सिंह, आचार्य हरिओम शास्त्री, मोहन शास्त्री, सतीश मलिक, पवन शर्मा, सदीप शर्मा, नवीन यादव व महेश्वरी कैंपस के प्रधानाचार्य बीएस मलिक, उपप्रधानाचार्य संतोष यादव, मैनेजर आपी यादव, संदीप शास्त्री, सरिता आदि मौजूद थे।