सोल्जर क्लर्क व स्टोर कीपर की लिखित परीक्षा 28 जनवरी 2018 को
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के अंतर्गत सोल्जर लिपिक व स्टोर कीपर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आगामी 28 जनवरी को हिसार कैंट में होगी।
सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के भर्ती निर्देशक कर्नल अजीत कुमार पिल्लई ने बताया कि परीक्षा के समय सभी उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र, आधार कार्ड एवं जिन उम्मीदवारों के पास एनसीसी प्रमाण पत्र है वह साथ लाना होगा। इसके अलावा सेवारत सैनिक, पूर्व सैनिक, सैन्य एवं युद्ध विधवाओं के पुत्र को अपना रिलेशन प्रमाण पत्र साथ लेकर आना अनिवार्य किया गया है। पिल्लई ने बताया कि सभी उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए प्रात: 4 बजे से प्रात: 6 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा।