फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल में तीमारदार की जेब काटकर 50 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सर्कुलर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती अपनी पुत्रवधू को देखने आए एक तीमारदार की जेब से 50 हजार रुपये चोरी कर लिये गए। जब वह अस्पताल के बिल का भुगतान करने गए तब उनको चोरी का पता चला। चोरी करने वाला अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जिला गुरुग्राम के गांव ताजनगर के रहने वाले ज्ञानचंद ने अपनी शिकायत में कहा कि एक अगस्त को उनकी पुत्रवधू निजी अस्पताल में भर्ती हुई थी। बच्चे के जन्म के बाद भी उनकी पुत्रवधू वहीं पर भर्ती रही। पांच अगस्त को वह बिल का भुगतान करने के लिए अस्पताल में आए थे और कमीज की जेब में 50 हजार रुपये रखे हुए थे। वह काउंटर के सामने बेंच पर बैठे हुए थे। उनके पास ही बेंच पर करीब 20 वर्षीय युवक भी आकर बैठ गया। थोड़ी देर बैठने के बाद युवक वहां से उठकर चला गया। वह काउंटर पर बिल का पेमेंट देने गए तो जेब में रखे 50 हजार रुपये गायब थे। चोरी की सूचना के बाद अस्पताल में भी हड़कंप मच गया।
सूचना के बाद गोकलगेट चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो बेंच पर बैठे ज्ञानचंद के पास बैठा युवक उनकी जेब से नकदी चोरी करते हुए दिखाई दिया। नकदी चोरी करते ही युवक अस्पताल से रफूचक्कर हो गया। शहर थाना पुलिस ने ज्ञानचंद की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें