रेवाड़ी। गांव आसलवास में एक व्यक्ति ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से 47 हजार रुपये ठग लिए। एफआईआर में गांव आसलवास निवासी नरेंद्र ने बताया कि उसके पास एक अनजान नंबर से फोन आया था। व्यक्ति ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया। इस दौरान पुलिस अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने उसे एक कार एक्सीडेंट के मामले में समझौता करने के लिए पैसे देने की बात कही। शातिर की बातों में आकर पीड़ित ने उसके खाते में 47 हजार रुपये भेज दिए। जब पीड़ित को पता लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी हो गई है तो उसने साइबर क्राइम थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।