सेक्टर चार में सिलिंडर से भरा टेंपो। संवाद
भिवाड़ी। गैस संकट के बीच घरेलू एलपीजी सिलिंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ यूआईटी पुलिस ने कार्रवाई की है। यूआईटी थाना अधिकारी दारा सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के सांथलका गांव स्थित छंगा कॉलोनी में दोपहर 2 बजे छापा डाला गया। कार्रवाई में कुल 46 एलपीजी सिलिंडर जब्त किए गए, जिनमें 21 भरे हुए और 25 खाली सिलिंडर शामिल हैं। ये सिलिंडर कॉलोनी में स्थित एक खंडहर नुमा मकान में छिपाकर रखे गए थे और कालाबाजारी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे। पुलिस की कार्रवाई को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए।