रेवाड़ी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिले में बुधवार को कोविड संक्रमण के 17 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण से 46 नागरिक स्वस्थ हुए हैं। कोरोना संक्रमण से एक नागरिक की मृत्यु हुई है और 373 मामले सक्रिय हैं। इनमें से 268 को होम आइसोलेट किया गया है। आरटी-पीसीआर व रैपिड एंटिजिन के कुल 1264 सैंपल लिए गए। जिले में 2 लाख 26 हजार 722 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है। कोविड नोडल अधिकारी डॉ. विजय प्रकाश ने बताया कि जिले में लगातार कोविड के मामले कम हो रहे हैं, लोगों से अपील है कि अभी भी मास्क व सामाजिक दूरी नियमों का पालन करें ताकि केसों को शून्य पर लाया जा सके। बाजारों में कुछ लोग भीड़ लगाते हैं, ऐसे लोगों को समझ दिखाने की जरूरत है। थोड़ी लापरवाही सभी पर भारी पड़ सकती है।