फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 45 विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण

Sat, 17 Oct 2026 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
औद्योगिक भ्रमण करने के लिए पहुंचे विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज के प्रबंधन विभाग की ओर से बीबीए के 45 विद्यार्थियों को नीमराना का औद्योगिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्पादन प्रक्रिया, मशीनों के संचालन, गुणवत्ता नियंत्रण और औद्योगिक सुरक्षा की जानकारी प्राप्त की। कंपनी की टीम ने मानव संसाधन प्रबंधन, कर्मचारी प्रशिक्षण, पेरोल, श्रम अनुपालन और टीमवर्क के बारे में भी बताया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. कविता गुप्ता ने कहा कि औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान को व्यावहारिक परिस्थितियों से जोड़ने का अवसर देते हैं। बीबीए कोऑर्डिनेटर डॉ. मंजू गर्ग ने कहा कि इससे विद्यार्थियों की प्रबंधन संबंधी समझ विकसित होती है। कंपनी की ओर से अनुराग सिंह यादव और उनकी टीम ने मार्गदर्शन किया। कॉलेज की ओर से डॉ. मनीषा, राजकुमार और लक्ष्य गर्ग विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें