फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आपकी बेटी, हमारी बेटी योजना में अब तक 4,30,278 लड़कियों को लाभ मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बेटियां देश व समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाती हैं। समाज में लड़का-लड़की के भेदभाव को समाप्त करने, लिंगानुपात में सुधार लाने, स्कूलों में बालिकाओं के नामांकन व लड़कियों की ओर से पढ़ाई बीच में छोड़ने की प्रथा को खत्म करने तथा लड़कियों को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से बेटियों के लालन-पालन शिक्षा व कॅरियर के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। इसी कड़ी में सरकार ने आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना शुरू की। अब तक 4,30,278 लड़कियों को इस योजना का लाभ मिला है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शनिवार को धारूहेड़ा से ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम की विशेष चर्चा कार्यक्रम के तहत आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना के लाभार्थियों से सीधा संवाद कर रहे थे। लाथार्थियों ने इस अनूठी योजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि हरियाणा सरकार की इस योजना से परिवार को न केवल वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है, बल्कि संबल भी हासिल हुआ है। लाभार्थियों ने कहा कि बेटी जब 18 वर्ष की होती है तो उसकी तकनीकी अथवा उच्चतर शिक्षा या शादी के लिए काफी पैसे की जरूरत पड़ती है। आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना के तहत मिलने वाली राशि उस समय हमारे लिए मददगार साबित होगी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को पानीपत से राष्ट्रव्यापी अभियान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ शुरू किया था। राज्य सरकार के साथ-साथ खाप पंचायतें, धार्मिक, सामाजिक संस्थाएँ, गृह विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर कार्य किया। परिणामस्वरूप लिंगानुपात में सुधार हुआ। जो पहले 870 के आसपास था, उसमें सुधार करते हुए 923 तक लाए। वर्तमान में भी यह आंकड़ा 917 से 923 के बीच है। यह एक बहुत बड़ी कामयाबी है।
बेटियां हर क्षेत्र में रच रही इतिहास
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के युग में बेटियां अपनी मेहनत और मेधा के दम पर इतिहास रच रही हैं। हाल ही में चंद्रयान-3 की मिशन डायरेक्टर इसरो की वैज्ञानिक ऋतु करिधाल भी देश की बेटी है, जिस पर आज पूरा देश गर्व कर रहा है। उन्हें चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला, प्रथम महिला पायलट प्रियंका बेनीवाल, प्रथम महिला बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट सौम्या, मिग-29 उड़ाने वाली देश की प्रथम सिविलियन मेघा जैन, प्रथम महिला रोडवेज बस चालक पंकज देवी, प्रथम महिला पहलवान ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक, प्रथम महिला पहलवान राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता गीता फोगाट, प्रथम महिला पैरालंपिक रजत पदक विजेता दीपा मलिक, प्रथम महिला एवरेस्ट पर्वतारोही संतोष यादव, प्रथम महिला वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्लूडब्लूई) रेसलर कविता दलाल, प्रथम महिला अर्जुन पुरस्कार विजेता गीतिका जाखड़, प्रथम महिला भीम पुरस्कार विजेता सुनीता शर्मा, प्रथम महिला मिस वर्ल्ड खिताब विजेता मानुषी छिल्लर, हरियाणा की इन बेटियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर प्रदेश को गौरवान्वित करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें