शहर के रेजांगला शौर्य समिति पर प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ता
- फोटो : AMAR UJALA
रेवाड़ी शनिवार सुबह आम आदमी पार्टी के साथ अनेक सामाजिक संगठनों की ओर से शहर में चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के बाद धारूहेड़ा चुंगी स्थित रेजांगला शौर्य समिति स्थल पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई । आज आम आदमी पार्टी रेवाड़ी कार्यकर्ता संजय शर्मा के नेतृत्व में वीर शहीद रेजांगला स्मारक पर एकत्रित हुए। औऱ चीन के विरुद्ध आक्रोश प्रदर्शन किया। चीन द्वारा धोखे से हमारे सैनिकों को मारने पर पूरे देश मे गुस्सा पनप रहा है। और चीन के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने को लेकर पूरा देश एकजुट है। यहाँ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चीन के खिलाफ वीर शहीदों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। चीन को सबक सिखाओ सबक सिखाओ सबक सिखाओ। आम आदमी का एक ही नारा चीन से अब करो किनारा। आदि जोरदार नारे लगाये। और चीन से सभी आर्थिक व व्यापारिक संबंध जल्द से जल्द खत्म करने की माँग की। और चीन से फिलहाल जो भी डील की हुई है। उसे भी यथाप्रभाव समाप्त करे। औऱ उस पर कड़े प्रतिबंध लगाये। और जनता भी चीन को अपने स्तर पर सबक सिखाने को तैयार है। हम सभी चीन द्वारा निर्मित सभी प्रकार के सामान का बहिष्कार करेंगे। और अपनी सेना व सरकार का भरपूर सहयोग करेंगे।इस मौके पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एडवोकेट विनोद वालिया, रेखा दहिया, मुकेश, बलवंत वशिष्ठ, शंकर ग्रोवर व संजय शर्मा आदि मौजूद थे।