फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली स्थल व पोस्टर, बैनर व होडिंग्स लगाने के लिए स्थान निर्धारित: अशोक शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। लोकसभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा रैली स्थल व पोस्टर, बैनर व होर्डिंग आदि लगाने के लिए स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि रेवाड़ी नगर परिषद क्षेत्र में 31 स्थान जनसभा व होर्डिंग बैनर आदि लगाने के लिए निर्धारित किए हैं। धारूहेड़ा नगर पालिका क्षेत्र में 10 स्थान चुनावी जनसभाओं के लिए तथा 6 स्थान पोस्टर, बैनर व होर्डिंग आदि के लिए निर्धारित हैं। बावल नगर पालिका में 9 स्थान पोस्टर, बैनर होर्डिंग के लिए तथा 3 स्थान राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों की जनसभा के लिए निर्धारित किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में जनसभा व होर्डिंग व बैनर आदि के लिए रेवाड़ी खंड में 112 स्थान, खोल खंड में 45 स्थान, बावल खंड में 95 स्थान, जाटूसाना खंड में 47 स्थान, नाहड़ खंड में 46 स्थान तथा डहीना खंड में 37 स्थान जनसभाओं, होर्डिंग, बैनर व पोस्टर लगाने के लिए निर्धारित हैं। उपायुक्त ने बताया कि राजनीतिक दल जनसभा करने व पोस्टर, बैनर व होर्डिंग आदि लगाने के लिए सुविधा एप पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अनुमति पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर प्रदान की जाएगी। इसके लिए बनवारी लाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। कोई भी राजनैतिक दल नोडल अधिकारी से इस बारे में अनुमति के लिए मिल सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें