अमर उजाला ब्यूरो
बावल। ड्यूटी पर नहीं लेने के विरोध में कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को छठे दिन भी जारी रहा। धरने को संबोधित करते हुए कविता व पूनम ने कहा कि उन्होंने सीएम विंडो से लेकर अन्य अधिकारियों तक को भी शिकायत की है, लेकिन सरकार द्वारा उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने नौकरी से हटाए जाने के कारण परिवार के सामने रोजी रोटी की समस्या पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि जब सरकार हटाए गए आशा कार्यकर्ताओं को वापस नहीं लेती उनका धरना लगातार जारी रहेगा। इस दौरान सरकार व स्थानीय मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस अवसर पर सीमा देवी, कविता, पूनम, भगवानी, प्रेमवती, आकाश, बलवंत, जितेंद्र, पप्पी और अनीता सहित अन्य मौजूद रहे।