फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसली थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक..27

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने शनिवार शाम को कोसली थाना का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रिकार्ड के साथ दर्ज किए गए मामलों की जांच करने के साथ पुलिस कर्मचारियों को आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लेकर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी दौरान पुलिस अधीक्षक ने कोसली, जाटूसाना व रोहड़ाई थाना के थाना प्रभारियों व पुलिस कर्मचारियों के साथ क्राइम मीटिंग भी ली। एसपी ने थाने में आए लोगों की शिकायतें भी सुनी ओर उन शिकायतों पर तुरंत प्रभाव से उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शनिवार को एसपी औचक निरीक्षण के लिए कोसली थाने में पहुंच गए। उनके अचानक थाने में पहुंचने के बारे में किसी को सूचना नहीं थी। उन्होंने थाने में मौजूद स्टाफ की जानकारी ली तथा रिकार्ड की जांच की। पुलिस अधीक्षक ने थाने के रोजनामचा व एफआइआर रजिस्टर की जांच की। उन्होंने एसएचओ नरेंद्र सिंह से लंबित मामलो की जानकारी ली तथा जांच तेज करने के निर्देश दिए। एसपी ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने व असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति मदद की उम्मीद से थाने में शिकायत लेकर आता है तो शिकायतकर्ता की बात को शांति से ध्यानपूर्वक सुना जाए तथा उसके समाधान के लिए तुरंत एक्शन लें। रात के समय क्षेत्र में गश्त तेज करके स्थानीय लोगों से समन्यव स्थापित करने के लिए भी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें