फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों का मिल रहा साथ: चिरंजीव राव--

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों का मिल रहा साथ: चिरंजीव राव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाडी।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव चिरंजीव राव ने अपनी पोल खोल पदयात्रा के दूसरे चरण के दौरान शुक्रवार को खरखड़ा, ततारपुर, सुनारिया, असदपुर, मालाहेडा होकर तुरकियावास में पैदल यात्रा की। गांव खरखडा में पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने भी जनसभा को संबोधित किया। यहां पहुंचने पर पूर्व मंत्री व चिरंजीव राव का ग्रामीणों ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ चिरंजीव राव द्वारा की जा रही पोल खोल पदयात्रा में चारों तरफ से भारी समर्थन मिल रहा है। इसके लिए चिरंजीव राव व उनकी टीम बधाई की पात्र है। साथ ही सभी गांव में लोगों द्वारा भारी समर्थन मिलना इस बात को दर्शाता है कि 4 साल में जनता भाजपा से तंग आ चुकी है। गांव खरखडा वालों ने कहा कि कांग्रेस राज में हमारी बिजली 22 घंटे आती थी। लेकिन अब केवल 8 घंटे ही लाइट आती है। इसके अलावा गांव में न कोई ग्रांट मिला न कोई बड़ी योजना मिली। कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा रोजाना हमारी सेना पर हमला किया जा रहा है, जिसमें हमारे जवान शहीद हो रहे हैं। दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर में भाजपा के साथ मिलकर बनाई हुई राज्य की महबूबा मुफ्ती सरकार ने पथराव की घटनाओं में शामिल 9730 लोगों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की मंजूरी दे दी है। फिर भी भाजपा सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी है। पटौदी में कैप्टन कुंडू की शहादत को भी यह सरकार कुछ नही समझती है। शहीद की मां ने स्वयं कहा कि मुख्यमंत्री व सांसद के पास शहीदों के लिए समय नही है। उसके बाद मुख्यमंत्री व सांसद को याद आई कि जवान के परिजनों से मिला जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें