बुड़ौली सब डिविजन यूनिट के प्रधान बने रामनिवास
अमर उजाला ब्यूरो
खोल। सब डिविजन बुड़ौली प्रांगण में ऑल हरियाणा पॉवर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन हेड कार्यालय हिसार से संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं यूनिट बुड़ौली के चुनाव कराए गए। बैठक की अध्यक्षता यूनिट प्रधान लालसिंह ने की। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में यूनिट सचिव कोसली विक्रम सिंह में उपस्थित थे। मुख्यवक्ता के तौर पर सर्कल सचिव धनराज मौजूद रहे। चुनाव में सर्वसम्मति से सब यूनिट प्रधान रामनिवास, वरिष्ठ उप प्रधान कमल सिंह, उप प्रधन भगान, सचिव प्रदीप, सह सचिव देवराज खंजाची अजय, संगठनकर्ता मोहन सिंह, राकेश, प्रेस सचिव संजय को चुना गया। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई। कर्मचारियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए कहा कि कर्मचारियों की हर हक लड़ाई लड़ी जाएगी। किसी भी सूरत में कर्मचारियों के अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।