फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज यादव----4

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों से किया शहर को स्वच्छ बनाने का आह्वान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जैन पब्लिक स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि नगर परिषद अधिकारी मनोज यादव रहे। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगर संकल्प कर ले तो किसी भी अभियान को सफल बना सकते हैं। भविष्य के अंदर आने वाली पीढ़ी अपने प्रति काफी सकारात्मक सोच वाली होगी। इस दौरान शहर की गंदगी को साफ करने की योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि शहरवासियों की वजह से स्वच्छता की रैंकिग में काफी सुधार हुआ है। साथ ही देश के सौ स्वच्छ शहरों में स्थान बनाने के लिए सभी का सहयोग होना बेहद जरूरी है। बच्चे अपने आसपास के लोगों को भी कचरा निर्धारित स्थान पर डालने, पॉलिथीन का प्रयोग न करने, स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए समझाने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों से स्वच्छता अभियान के लिए बनाए ग्रुप एप को डाउन लोड कर शहर की तस्वीर बदलने में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने बताया कि शहर को सुंदर बनाना सभी का कर्तव्य है। शीघ्र ही शहर सेंसर युक्त एलईडी लाइटों से भी रोशन नजर आएगा। जेई रामपाल ने स्वच्छता अभियान के मोबाइल एप और उसके प्रयोग की जानकारी दी। इस मौके पर प्रबंधन समिति के प्रधान पीके जैन, उप प्रधान प्रदीप जैन, शिक्षाविद संदीप जैन समेत अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के उपरांत उप प्रधानाचार्या सोनल छाबड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें