फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सार्वजनिक स्थानों पर छलका रहे थे जाम, पुलिस ने स्पेशल अभियान चलाकर 41 लोग पकड़े

Mon, 24 Apr 2023 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुलड़बाजी करने वाले नशेड़ियों के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाई। तमाम थानों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 41 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं खोल थाना क्षेत्र में घर से करीब 500 शराब की बोतल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जिले में शाम ढलते ही जगह-जगह शराबियों की महफिल लगने और हुलड़बाजी करने की शिकायतें लगातार पुलिस को मिल रही थी। रविवार को शाम ढलते ही पुलिस ने एक साथ ऑपरेशन शुरू किया और तमाम जगहों पर खुलेआम सड़कों पर शराब पीने वाले लोगों को गिरफ्तार किया। ज्यादातर जगह लोग शराब ठेकों के आसपास ही सड़क पर शराब पीते पकड़े गए।
विज्ञापन

धारूहेड़ा थाना पुलिस ने भगत सिंह चौक से गुजर घटाल निवासी उमा शंकर, गांव रोजका चौक से ततारपुर इस्तमुरार निवासी राजेश कुमार, कसौला थाना पुलिस ने बनीपुर चौक से बिहार निवासी सुनील कुमार, गांव चिराहड़ा की सीमा में राजस्थान के भरतपुर निवासी पिताबंर, गांव बोलनी में बिलाहेड़ी निवासी देशराज को गिरफ्तार किया।

इसी प्रकार खोल थाना पुलिस ने बासदूदा मोड से गांव मनेठी निवासी विजय, कोसली थाना पुलिस ने गांव झाल बस स्टॉप से गांव झोलरी निवासी विकास व दिनेश, मॉडल टाउन थाना पुलिस ने कन्हैया लाल पोसवाल चौक से जैतपुर निवासी मंदीप, महाराणा प्रताप चौक से महेन्द्रगढ़ निवासी चिराग अरोड़ा, पश्चिम बंगाल निवासी आनंद प्रकाश, सेक्टर-4 की मार्केट से रोहतक निवासी जसबीर व झज्जर निवासी सतीश को गिरफ्तार किया।

रामपुरा थाना पुलिस ने नारनौल रोड पर शराब ठेके के पास गांव सुलखा निवासी दुर्गेश, भक्ति नगर निवासी हरिओम, मामड़िया अहीर निवासी नरेश, नवीन के अलावा नैचाना रोड से गांव भाड़ावास निवासी सोनू को गिरफ्तार किया। शहर थाना पुलिस ने नाईवाली चौक स्थित शराब ठेका के पास से कुतुबपुर निवासी सौरभ व धारूहेड़ा चुंगी के पास से पकड़ा।
बंजारवाड़ा निवासी लोकेश, रेलवे ग्राउंड के पास से विकास नगर निवासी लाल सिंह, तुलाराम पार्क के पास से गांव तुर्कियावास निवासी श्याम, झज्जर रोड स्थित मीट मार्केट के पास से गोविंदपुरा निवासी बलजीत व अक्षय, बस स्टैंड के पास से नारनौल निवासी राकेश व आजाद चौक से मधु विहार निवासी नित्यानंद को गिरफ्तार किया।
सदर थाना पुलिस ने चिल्हड़ चौक से मौजाबाद निवासी सतबीर व जैतपुर निवासी जगदीश को गिरफ्तार किया। रोहड़ाई थाना पुलिस ने गुरावड़ा ठेके के पास से गांव गुरावड़ा निवासी विकेश को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पकड़ा। धारूहेड़ा के सेक्टर-6 थाना पुलिस ने बस स्टैंड के पास शराब पी रहे प्रताप दास, पवन कुमार, सुनील कुमार के अलावा मालपुरा शराब ठेके के पास देवेन्द्र, नवीन, शुभम, अजय, पंकज, शुभम व जितेन्द्र को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

बासदूदा में घर में मिली शराब
खोल थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव बासदूदा में शराब का अवैध कारोबार करने वाले एक युवक के घर पर रेड की। इस दौरान 350 बोतल देसी और 122 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। आरोपी बासदूदा निवासी शेरसिंह उर्फ मिंटू को गिरफ्तार कर लिया। वह काफी समय से शराब का अवैध कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें