फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 11 दिन में पकड़े 4 हजार 616 बिना टिकट यात्री

Thu, 27 Jun 2024 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। ट्रेनों में ​टिकट चेकिंग करते टीटीई। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल पर अनाधिकृत व्यक्तियों के आरक्षित कोचों में प्रवेश व बिना टिकट यात्रा रोकथाम के लिए मंडल पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कृष्ण कुमार मीना ने बताया कि 13 से 25 जून के दौरान टिकट जांच दलों ने जयपुर-फुलेरा, फुलेरा-अजमेर जयपुर-रेवाड़ी, जयपुर-सवाई माधोपुर, जयपुर-रिंगस, फुलेरा -रेवाड़ी, रिंगस-सीकर-चूरू-झुंझुनू रेल मार्गों की ट्रेनों की जांच कर अनियमित यात्रा के मामले पकड़े। इस दौरान पकड़े गए बिना टिकट व आरक्षित कोचों यात्रा करते हुए 4 हजार 616 यात्रियों से 21 लाख 66 हजार 835 रुपये का जुर्माने के रूप में राजस्व वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें