धारूहेड़ा। धारूहेड़ा पुलिस ने आर्मी जवान के साथ ऑटो में लिफ्ट देकर मारपीट करके मोबाइल, पर्स व अन्य सामान छीनने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहल्ला रामजस नगर धारूहेड़ा निवासी आनन्द, गांव अलावलपुर निवासी अमित, राजस्थान के जिला करौली के गांव कोटामुदनी हाल मोहल्ला रामजस नगर धारूहेड़ा निवासी बच्चन बैरवा व यूपी के जिला फिरोजाबाद के गांव टापा पैंट भगवान नगर हाल मोहल्ला हरिनगर धारूहेड़ा निवासी आनन्द देव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किए गए ऑटो को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।