फोटो: 11रेवाड़ी। शिविर में लोगों के आंखों की जांच करतीं डॉ. कंचन यादव। स्रोत: सभा
रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी रोड स्थित श्रीकृष्ण भवन में रविवार को यादव कल्याण सभा की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 38 लोगों ने जांच कराईं। उन्हेंं मुफ्त में दवाएं दी गईं। बारिश के कारण मरीजों की संख्या कम रही। शिविर में डॉ. एचआर यादव, डॉ. प्रशांत यादव, अभिनव राव, डॉक्टर कंचन, डॉ. मनीष यादव व डॉ. अनिल यादव लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में प्रधान रामबीर यादव, डाॅक्टर यशपाल यादव, अमर सिंह, गोकल राम, सुरेंद्र सिंह व बिक्रम आदि मौजूद रहे। संवाद