फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: MP के ग्वालियर के पार्षदों की Haryana के रेवाड़ी में बाड़ेबंदी, एक रिजॉर्ट में ठहरे BJP के 37 पार्षद

Thu, 04 Aug 2022 09:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

सभी पार्षद ग्वालियर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखनी के साथ दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर लौटे हैं। 5 अगस्त को सभापति का चुनाव होना है। निगम सभापति की कुर्सी को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने पूरा जोर लगाया हुआ है। 
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित हंस रिजॉर्ट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के ग्वालियर नगर निगम में सभापति चुनाव से पहले बीजेपी ने अपने पार्षदों की हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित हंस रिजॉर्ट में बाड़ेबंदी की है। ग्वालियर भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ यहां 37 पार्षदों को ठहराया गया है। यह सभी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र तोमर से मिलकर लौटे हैं।

विज्ञापन


कुछ समय पहले ही ग्वालियर नगर निगम के चुनाव संपन्न हुए थे। निगम सभापति की कुर्सी को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने पूरा जोर लगाया हुआ है। 5 अगस्त को सभापति का चुनाव होना है। दोनों ही पार्टियों की तरफ से अपने पार्षदों की बाड़ेबंदी की गई है। इसी प्रक्रिया के तहत भारतीय जनता पार्टी ने अपने 37 पार्षदों को भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखजनी के साथ रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित हंस रिजॉर्ट में ठहराया है।

यह सभी गुरुवार शाम को एक साथ बस में मध्यप्रदेश के ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखजनी ने कहा कि उनके पास पूर्ण बहुमत के साथ 37 पार्षद हैं। ग्वालियर में उनका ही सभापति होगा। कांग्रेस ने अपने पार्षदों को एक तरह से ‘किडनैप’ किया हुआ है। कांग्रेस नेताओं ने उनके फोन तक छीन लिए। रेवाड़ी के रिजॉर्ट में ठहरने पर उन्होंने कहा कि वे तो यहां थकान दूर करने के लिए ठहरे हैं।

विज्ञापन

2 अगस्त को भाजपा समर्थित 34 पार्षद ग्वालियर से दिल्ली के लिए निकले थे। दिल्ली में उनकी दोनों केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बैठक हुई। बाद में उन्हें दिल्ली से करीब 78 किलोमीटर दूर हाईवे पर रेवाड़ी के हंस रिजॉर्ट में ठहराया गया।

 

सूत्रों के अनुसार, यह सभी 2 बस में सवार होकर यहां पहुंचे और गुरुवार देर शाम तक वापस ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखजनी बोले कि उनके साथ कुल 37 पार्षद रूके हुए हैं। बहुमत उनके हक में है, इसलिए उन्हें कोई चिंता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें